WhatsApp Icon

प्रचण्ड गर्मी व लू के कारण 15 जून तक बन्द रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गत 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बन्द कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अधिकतर आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में हो रहा है।

आंगनबाड़ी केन्द्र पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे होते हैं। ग्रीष्मकालीन सत्र में तेज धूप, प्रचण्ड गर्मी एवं लू के प्रकोप से आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के बचाव हेतु जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अनुमोदन पर जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 मई से 15 जून तक पठन-पाठन हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। श्री दिनेश ने बताया कि केन्द्र बन्द होने की अवधि में टीएचआर वितरण, वीएचएसएनडी सत्र के दौरान लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, समुदाय आधारित गतिविधि का आयोजन (कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित तिथियों में) एवं अन्य शासकीय कार्यों का सम्पादन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा पूर्व की भाँति नियमानुसार किया जाएगा।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.