WhatsApp Icon

14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी प्रमुख मंदिरों में आयोजित होंगे भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

श्रवण धाम परिसर में भी 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो का होगा आयोजन

अम्बेडकरनगर: भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख राम मन्दिरों व बाल्मीकी मन्दिरो में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन नगर पालिका परिषद, चार नगर पंचायतों एवं नौ विकास खण्डो के समस्त मन्दिरों के अतिरिक्त श्रवण धाम मन्दिर पर भी आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।

इसी क्रम में एमएलसी हरिओम पांडेय, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, भाजपा वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी, अनूपम पांडे सहित अन्य अधिकारियों व जनमानस की उपस्थिति में श्रवण क्षेत्र धाम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुंदरकांड का पाठ , भजन, कीर्तन, हवन, आरती सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
श्रवण क्षेत्र धाम में इस कार्यक्रम के दौरान माननीय एमएलसी, जिलाधिकारी सहित अन्य लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर परिसर में झाड़ू, पोछा लगाया गया साथ ही साथ अन्य साफ सफाई के कार्य किए गए। जिलाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित जनमानस में प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया और उनसे अपील किया गया कि धार्मिक स्थलों में साफ सफाई नियमित बनाए रखें। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक जनपद के समस्त प्रमुख राम मन्दिरों, बाल्मीकी मन्दिरों, हनुमान मन्दिरो आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जायेगी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी 3 नगर पालिका परिषद, 4 नगर पंचायतों एवं 9 विकास खण्डो समस्त मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हैं। श्रवण धाम परिसर में भी 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक श्रवण धाम मन्दिर पर श्रमिक, मजदूर, भिक्षावृत्त करने वाले एवं साधु-संयासी, श्रद्धालुओ आदि को प्रतिदिन निशुल्क भोजन वितरण कराया जायेगा।
*22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी। इसके अतिरिक्त 14 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी नगर निकायो द्वारा तथा पंचायती राज विभाग द्वारा पूरे जनपद में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा।*
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्र के लिए अपर जिलाधकारी वित्त /राजस्व को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद, तहसील एवं विकासखण्डवार समिति का भी गठन किया गया हैं। जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें।

अन्य खबर

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

🏆 न्यू ताज कप 2026 का धमाकेदार समापन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.