WhatsApp Icon

09 दिसम्बर को जनपद में उतरेगा उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का उड़न खटोला

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यालय) भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी दृष्टि से सांगठनिक ढांचे को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को चुनाव में पार्टी कार्य हेतु तैयार करना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी लगातार विधान सभा क्षेत्रों में जा कर आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के पहलुओं पर कार्य कर रहे हैं।
चुनावी कुरुक्षेत्र को फतह करने के उद्देश्य से कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की दौरे के बाद प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 09 दिसम्बर को विधान सभा क्षेत्र जलालपुर में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और जनसभा को सम्बोधित करने नरेंद्र देव इण्टर कालेज जलालपुर में आ रहे हैं।


उक्त विषय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया है कि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी/भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री श्रीमतिबशोभा करांदलाजे और भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार दो द्विवसीय प्रवास पर 8 दिसंबर को जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के जलालपुर नगर,अंबरपुर, जीवत,नेवादा,भियांव,मालीपुर, विधान सभा क्षेत्र टांडा के हंसवर,बसखारी,सद्दरपुर,टांडा, विधान सभा अकबरपुर के अकबरपुर नगर,कुर्की,सैदापुर, बेवाना।एवम 9 दिसम्बर को विधान सभा क्षेत्र आलापुर के मण्डल जहांगीर गंज,राजेसुल्तानपुर,गोबिंद साहब,रामनगर,विधान सभा कटेहरी के मण्डल श्रवण क्षेत्र,भीटी,खजुरी,कटेहरी,केदार नगर की मंडलों के मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी,मण्डल महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी,मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष गण की बैठक लेने आ रहे हैं।
उक्त दोनों कार्यक्रमों की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देशन में जारी की है।

अन्य खबर

खानकाह में घुस कर दहशत फैलाने वाले मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भाजपा नेताओं व व्यापार मंडल का झेलना पड़ा विरोध लेकिन क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर चला अभियान

सरकार विद्युत निजीकरण फैसले को तत्काल वापस ले अन्यथा सड़कों पर उतरेगी वीपीआई : जिलाध्यक्ष

error: Content is protected !!