अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऊर्जा क्षेत्र को निजीकरण करने के खिलाफ आंशिक हड़ताल व प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार हड़ताल शुरू कर दिया है। प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र नर शासन की मंशानुसार सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित कर बिजली विभाग के कंट्रोल रूम सहित सभी उप केंद्रों पर लेखपालों की तैनाती का आदेश दिया था। उक्त क्रम में उप जिलाधिकारियों ने बिजली विभाग के मुख्य कार्यालयों सहित सभी उप केंद्रों पर तीन शिफ्ट में लेखपालों की तैनाती कर दिया है। राजस्व कर्मियों की प्रथम पाली की ड्यूटी प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं तीसरी पाली की ड्यूटी रात्रि 10 वजे से प्रातः6 बजे तक निर्धारित की गया है। सभी पालियों में कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए खण्डवार पर्यवेक्षक के रूप में नायाब तहसीलदार को लगाया गया है जबकि तहसीलदार व उपजिलाधिकारी भी बिजली सम्बंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराएंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर पर लगातार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार चल रहा था लेकिन सोमवार से अनिश्चित कॉर्न पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है और सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार का समर्थन करने पहुंच गए हैं। बिजली उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से अबाध्य बिजली सप्लाई देने की शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार शाम से ही विद्युत कार्यालयों व सभी विद्युत उप केंद्रों पर राजस्व कर्मीयों की ड्यूटी लगाई गई है।
हड़ताल के कारण अब राजस्व टीम संभाल रही है बिजली की व्यवस्था
