WhatsApp Icon

साहब की विदाई समारोह में शामिल होना 10 सिपाहियों को पड़ा भारी – लाइन हाजिर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाध्यक्ष पद पर रहे मनोज सिंह की विदाई समारोह व जुलूस में आगे आगे रहे 10 सिपाहियों को भी आखिरकार पुलिस कप्तान ने देर शाम में लाइन हाजिर का आदेश जारी कर दिया है।
बसखारी थानाध्यक्ष पद पर तैनात मनोज सिंह का जैतपुर थानाध्यक्ष पद पर तबादला होने के बाद परंपरानुसार थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया था तथा स्थान्तरित थानाध्यक्ष मनोज सिंह को विदा करने के लिए थाना सिपाहियों व डायल 112 वाहनों का पूरा काफिला सड़क पर उतर आया था, लेकिन समारोह में मस्त थानाध्यक्ष व सिपाहियों को लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंडिंग व मास्क जैसी अनिवार्यता को नज़र अंदाज़ कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह व टाण्डा विधायक संजुदेवी के बीच कई दिनों से चल रही खींचातानी के दौरान समान पद पर तबादला होने से थानाध्यक्ष मनोज सिंह व सिपाहियों में अलग सी खुशी नज़र आ रही थी, लेकिन उनकी खुशी देर तक नहीं चल सकी, क्योंकि विदाई समारोह व जुलूस की वीडियों वायरल होते ही पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने अनुशासनहीनता के कारण थानाध्यक्ष मनोज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था, और गुरुवार देर शाम में 10 सिपाहियों को लाइन हाजिर का भी आदेश जारी कर दिया। लाइन हाजिर सिपाहियों में प्रत्यूष सिंह, अमृत सिन गुर्जर, जौहर अली, रामबली, विनय यादव, उपेंद्र मोहन, आलोक सिंह, अमित मौर्य, अभिषेक सिंह, दीपक यादव द्वितीय शामिल हैं।

विदाई समारोह की वीडियों देखने के लिए इसे टच करें।

इसे टच कर पढिये कि टाण्डा नगर के किस मोहल्लाह में मिले दो नए मरीज़

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.