WhatsApp Icon

टांडा चेयरमैन द्वारा कैंसिल किए गए टेंडर को पुनः टेण्डर कराने का डीएम ने दिया आदेश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद में 95 निर्माण कार्यों की निविदा में अनियमितता होने के कारण टांडा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा कैंसिल कर एक सप्ताह में पुनः ई निविदा कराने का आदेश दिया था लेकिन उक्त आदेश को जिलाधिकारी के समक्ष चुनौती देते हुए टांडा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ पर गलत ढंग से निविदा कैंसिल करने का आरोप लगाया गया था जिस मामले में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने एडीएम व एक्सीयन पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम गठित कर जांच कर आख्या तलब किया था।


एडीएम व एक्सीयन पीडब्ल्यूडी की संयुक्त समिति ने जांचोपरांत टांडा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ के फैसले को सही मानते हुए जिलाधिकारी को आख्या पेश किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कैंसिल हुए उक्त 95 निर्माण कार्यों को पारदर्शिता के साथ ई टेडरिंग कराने के लिए उपजिलाधकारी/अधिशाषी अधिकारी टांडा को जेम पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश दिया है।
बहरहाल टांडा नगर के 95 निर्माण कार्यों को टांडा चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा कैंसिल करने का फैसला सही साबित हुआ और शीघ्र ई-टेंडर के माध्यम से जेम पोर्टल पर निविदा आमन्त्रित करने का रास्ता साफ हो गया है।

अन्य खबर

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सुबह स्कूल का गेट नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश! सुरक्षा गार्ड के कमरे में फंदे से लटका मिला पीआरडी जवान

error: Content is protected !!