WhatsApp Icon

स्कूल मर्ज़िंग के विरोध में प्रोटान शिक्षक संघ द्वारा काली प‌ट्टी बांधकर राज्यव्यापी प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेकरनगरः प्रोटान शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रदेश के समस्त जनपदों सहित अम्बेडकरनगर में भी विद्यालय विलय (स्कूल मर्ज़िंग) नीति के खिलाफ शिक्षकों ने बाहों पर काली प‌ट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और सरकार की जनविरोधी नीति को अविलंब वापस लेने की मांग किया।
प्रोटान शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मशील ने कहा कि विद्यालयों का मनमाना ढंग से विलय करने में केवल शिक्षको के हितों के खिलाफ ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा और स्कूलों की संख्या कम होने से बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ सकता है और शिक्षकों की भूमिका भी प्रभावित होगी।


जिला उपाध्यक्ष कान्ती यादव, मनीष कुमार, शफीक अनवर, प्रमोद कुमार चौधरी, श्याम बहादुर, अमित यादव, कंचनलता, सरफराज हुसैन आदि शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

अन्य खबर

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

सुबह स्कूल का गेट नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों के उड़ गए होश! सुरक्षा गार्ड के कमरे में फंदे से लटका मिला पीआरडी जवान

error: Content is protected !!