सपा की बहुप्रतीक्षित जिलाध्यक्षों व विंग प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज 09 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दिया है जिसमें रामसकल यादव को अम्बेडकरनगर व डॉक्टर राज मंगल को बलिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि अरविंद गिरी को युवजन सभा व अनीस राजा को यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।
सपा जिलाध्यक्षों की बहू प्रतिक्षित सूची सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी कर दिया है। 09 जनपदों की सूची में राम सकल यादव को अम्बेडकरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री यादव सन 2012 में भी सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। आलापुर तहसील क्षेत्र के निवासी श्री यादव काफी सरल स्वभाव के माने जाते हैं हालांकि उनके जिलाध्यक्ष मनोनयन होने पर जहां बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है वहीं पार्टी के अंदर उन्हें काफी कमजोर जिलाध्यक्ष माना जाता है। चर्चा है कि पूर्व विधायक हाजी अजीमुलहक पहलवान व विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के कृपापात्र बने जिलाध्यक्ष रामसकल यादव के लिए संगठन को मजबूती प्रदान करना टेढ़ी खीर साबित होगा।
दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डॉक्टर राज मंगल को बलिया जनपद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि बिल्लू चौधरी को बागपत, मो.वहीद जुबैरी को एटा, पूर्व प्रमुख तेजपाल सिंह को हापुड़, तलाक यादव को ललितपुर, राज बहादुर पाल को हमीरपुर, हाफिज अयाज को बाराबंकी,डॉक्टर दिलीप यादव को देवरिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बलिया के रहने वाले अरविंद गिरी को युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है जबकि लखनऊ निवासी अनीस राजा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अन्य खबर

दरगाह किछौछा के वार्षिक उर्स व मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक

ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

स्वास्थ विभाग के संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

error: Content is protected !!