WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में फाँसी लगाकर दो लोगों ने अपनी जीवन लीला किया समाप्त

Sharing Is Caring:

बलिया (अखिलेश सैनी) रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सायं व गुरूवार की सुबह दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना जाम गांव में घटित हुई जब उक्त गांव निवासी प्रदीप सिंह (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह पत्नी के वर्षों पूर्व मायके चले जाने कारण तनाव में रहा करता था और बुधवार की सायं अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर उसकी सिर्फ मां ही मौजूद थी। दूसरी घटना गुरूवार की सुबह अमहर दक्षिण टोला में घटित हुई जब शशिकांत तिवारी 28 पुत्र नागेंद्र तिवारी निवासी दलई तिवारीपुर ने अपने अमहर दक्षिण टोला स्थित निर्माणाधीन भवन में फांसी लगाकर आत्म-हत्या कर ली। सुबह इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.