WhatsApp Icon

लॉकडाउन के दौरान डीएम व एसपी ने निराश्रितों को कराया भोजन

Sharing Is Caring:

बलिया (नवल जी) लॉकडाउन के बीच, कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसको लेकर भी जिला प्रशासन गम्भीर है। गुरुवार को डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्र नाथ स्वयं सड़कों पर पर्याप्त भोजन के पैकेट के साथ निकले और रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर मिले लोगों में बांटे। यह भोजन उन लोगों के लिए बेहद राहत देने वाला था, जिनका कहीं आशियाना नहीं है। घुमन्तू परिवार या भीख मांगने वाले बच्चे भी भोजन पाकर बेहद खुश दिखे।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं इन पैकेटों का वितरण किया। डीएम ने कहा कि हमारा प्रयास यही होगा कि सरकारी सहायता से या स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से हर निराश्रित तक सुविधाएं पहुचाएंगे। किसी को भी भूखा नहीं सोने देंगे।

अन्य खबर

सुरक्षा शपथ के साथ मनाया गया एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.