अम्बेडकरनगर: जलालपुर पुलिस ने 09 वर्षीय बच्ची के घर मे घुस कर बलात्कार करने वाले 54 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त कर लिया है।
जलालपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम परवेश रॉय ने गुरुवार स्थानीय मीडिया कर्मियों को बताया कि 09 वर्षीय मासूम बच्ची के घर मे घुस कर दुराचार करने वाले 54 वर्षीय मो.अशरफ निवासी रफीउल्लाह निवासी नगपुर खास थाना जलालपुर को नगपुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाना में 48/20 पर आईपीसी की धारा 457, 372 व 3/4 पॉस्को एक्ट व 3 (2) 5 एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।