WhatsApp Icon

महारसोइ सेवा सत्याग्रह कर तीसरे दिन भी कांग्रेसियों ने दर्ज कराया विरोध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में चल रही अजय कुमार ‘लल्लू’ महारसोई जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी द्वारा अति उत्साह से आज तीसरे दिन भी जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने महारसोई के दौरान कहा कांग्रेस पार्टी ने अपने नीति-नियन्ताओ से सत्याग्रह का दिव्यास्त्र प्राप्त किया है, और मौजूदा समय में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ की गिरफ्तारी के विरोध में सेवा सत्याग्रह किया जा रहा है, जिसमें सेवा भाव के उद्देश्य से पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों व कामगारो को सकुशल सुरक्षित घर पहुचाने के लिए बसो के संचालन की अनुमति चाही थी, परन्तु सरकार ने अनुमति देने के बजाय गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। कांग्रेस पार्टी सरकार के उक्त कार्य का विरोध सेवा सत्याग्रह के दिव्यास्त्र से करेगी। कांग्रेस पार्टी का सेवा कार्य जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ‘बब्लू’ ने बताया कांग्रेस पार्टी ने कोई भी भूखा न रह जाए इस भावना के साथ अजय कुमार ‘लल्लू’ महारसोई का आयोजन किया है, पार्टी का लक्ष्य जरूरतमन्दो को भोजन उपलब्ध कराकर सेवा भाव जारी रखने का है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखी लाल वर्मा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष किछौछा इमरान गांधी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अकबरपुर गुलाम रसूल ‘छोटू’, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, शिव प्रसाद सिंह, श्वेत सिंह ‘राणा’, तेजबहादुर खान, आजम सिद्दीकी सुनील गौड़, निसार अहमद, प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

आज से खुले धार्मिक स्तहल, होटल, मॉल, लेकिन जAने से पहले इसे टच कर जानिए क्या है नियम

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.