WhatsApp Icon

शोपीस बना नगर पालिका द्वारा लगवाया गया सीसीटीवी कैमरा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं, महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी, चैन स्नैचिंग सहित सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर में नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था जो शो पीस बनकर रह गए है। जिस वजह से नगर की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है। जिसको सही करवाने में नगर पालिका के कर्मचारी मुंह मोड चुके है।


बीते कुछ समय पूर्व नगर में बढ़ रहे चोरी की घटनाओं, महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी की घटनाओं व चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से नगर क्षेत्र के मुख्य मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया जो वर्तमान समय में छलावा साबित हो रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब नगर वाजिदपुर मोहल्ले के सिद्धू के घर भोर में अपाची सवार दो लोगों द्वारा बकरा चोरी कर फरार हो गए जिसकी कीमत लगभग 15 हजार थी। जिसकी पड़ताल के लिए पीड़ित द्वारा जलालपुर नगर पालिका पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए पालिका में तैनात कर्मियों से वार्तालाप किया। जिसको लेकर कर्मचारियों द्वारा दो दिन तक दौड़ाया गया। बाद में कर्मचारियों ने बताया की चौराहों पर लगी सीसीटीवी कैमरा खराब हो गया है जिसके कारण कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पाएगा।
वही जब इस संबंध में जलालपुर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह से वार्तालाप की गई तो उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल पांच जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें से जमालपुर चौराहे पर लगा सीसीटीवी फुटेज का केबल टूट जाने के कारण कैमरा बंद है। रजिस्ट्री ऑफिस के सामने खंभे पर लगा सिंगल कैमरा लगा पाया गया। वहीं जब अन्य कैमरे की पड़ताल की गई तो राजू कैफे के सामने लगे खंभे पर सीसीटीवी कैमरा टूटकर लटका हुआ था। वही उर्दू बाजार के नगपुर मोड़ पर लगा कैमरा भी बंद पाया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! चार थाना प्रभारी बदले

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

error: Content is protected !!