WhatsApp Icon

सावधान ! 10 साल बाद सड़कों पर फिर आ गया मजनू पिजड़ा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लड़कियों से छेड़खानी व फब्तियां कसने वाले सावधान हो जाइए क्योंकि मिशन शक्ति के तहत सड़कों पर मजनू पिजड़ा आ गया है।


पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के दिशा निर्देश व एडिशनल एसपी विशाल पांडेय व सीओ सिटी देवेन्द्र कुमार मौर्य की निगरानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। बसखरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत सड़कों पर मजनू पिंजड़ा उतार दिया है।
याद दिलाते चलेंकि 10 वर्ष पहले भी सड़कों पर मजनू पिंजड़ा उतरा था जिसमें स्कूली छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसने व छेड़छाड़ करने वालों को पकड़ कर मजनू पिंजड़ा में बैठा कर पूरे क्षेत्र में घुमाया जाता था। उस समय मजनू पिंजड़ा काफी चर्चा में था और अब बसखरी पुलिस ने पुनः छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से सड़कों पर मजनू पिंजड़ा उतार दिया है जो छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसने एवं रास्तों में छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाएगी।

अन्य खबर

पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर एक्शन! दोबारा हुए अतिक्रमण पर फिर चलेगा अभियान, सड़क-नाली निर्माण में आई तेजी

सपाइयों की हुंकार के बाद अब कांग्रेस का वार, राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कई नेता हाउस अरेस्ट

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.