WhatsApp Icon

भुखमरी की कगार पर पहुंचा गांधी आश्रम से जुड़े लोगों का परिवार – डीएम से गोहार

Sharing Is Caring:

गांधी आश्रम में अनिश्चिकालीन धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर में स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में पांच बिन्दुओ को लेकर शुक्रवार से शुरू हिअ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।


क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के वर्तमान व रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर के कथाकथित मंत्री रमेश चन्द्र तिवारी द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों का फंड न देना, वर्तमान कर्मचारियों का वेतन न देना द्वेषभात्मक भावना से कर्मचारियों को प्रताड़ित करना तथा अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर निस्काषन कर उत्पीडन किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों के समक्ष पारिवारिक समस्या उत्पन्न होने से परिवार का निर्वाहन करना कठिन हो गया है। विवश होने पर कार्यकर्ता व शेष सम्बन्धित परिवार भूखमरी के कागार पर चल रहे है। जिससे समस्त रिटायर्ड व वर्तमान कार्यकर्ता श्रमिक अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को बाध्य हुए हैं।
ज्ञापन के माध्यम से अपील की गई कि कार्यकर्तागण के कुटुम्ब के प्राणों की रक्षा हेतु उचित एवं न्यायपूर्ण कदम उठाते हुए वर्तमान आतताईयों से निजात दिलाएं।

जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!