भाजपा की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न – त्रिस्तरीय चुनाव के लिए किसी कमर

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: एक विधान, एक निशान, एक संविधान को सदा अपना आदर्श मानकर भारतीय जनता पार्टी ने देश हित के लिए एक एक कार्यकर्ता को जनता के लिए समर्पित कर दिया है। उक्त अभिव्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विधायक सुरेश तिवारी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी हम लोगों को विश्वास के साथ दिया है उस पर हम सबको खरा उतर कर उनके विश्वास का आदर कर आगामी शिक्षक एम एल सी, त्रिस्तरीय पंचायत, गन्ना समितियों के चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के लोगों जिताना है। स्वास्थ्य के बारे में प्रदेश सरकार की चिंता को उजागर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया जो जनता के हितों और उनकी स्वास्थ्य की जरूरतों को स्थानीय स्तर पर पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का कार्य करे, संगठन उसके स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित है।
कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिले के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा जिला कार्यसमिति, मण्डल अध्यक्ष, प्रभारियों का स्वागत और अभिनंदन करते जिले के ऊर्जावान और मेहनती कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता,पार्टी द्वारा दिये गए हर कार्य को पूर्ण मनोयोग से पूरा कर हर चुनाव में जीत दर्ज करने में सहायक सिद्ध होगा। श्री वर्मा ने कहा हम प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता हमेशा पार्टी हित में अपने को समर्पित कर प्रतिदिन पार्टी के निर्देश के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहते हैं। कार्य करता बधाई के पात्र हैं।
जिला कार्यसमिति की राजैतिक प्रस्ताव को जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने रखा, जिसका अनुमोदन पूर्व जिला अध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्त, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय आदि ने किया।
बैठक में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्य की रूप रेखा को क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विस्तृत रूप से जिला कार्यसमिति के समक्ष पेश किया। बैठक को पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम व जय राम विमल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, विधायक अनीता कमल, अलका मिश्रा , त्रयंबक तिवारी, नगर पालिक परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पंचायत चुनाव प्रभारी शिव नायक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, दशरथ यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, दिलीप पटेल (देव पटेल), ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कनोजिया ने किया। बैठक में विनोद सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, जिला कोषाध्यक्ष ऋतु बहल, रवि सिंह चौहान, महेंद्र प्रताप वर्मा,मनोज मौर्य, दानबहादुर यादव, घिसियावन मौर्य, सुग्रीम कनौजिया, काजी नजमुल हुडा, लीलावती वर्मा, बाबा ओम प्रकाश गोस्वामी, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

दोस्तों के साथ बकरी पहुंचाने गए युवक का तीन दिन बाद संदिग्ध हालत में मिला शव

आगामी 08 अगस्त को होगा टांडा अधिवक्ता संघ का मतदान

कूड़ों की बदबू से कराह रहा है दरगाह किछौछा परिक्षेत्र – महामारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं स्थानीय लोग

error: Content is protected !!