WhatsApp Icon

प्राइवेट लाइन मैन के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थानाक्षेत्र में स्थित हरसम्हार गाँव के पाठक का पुरवा में सोमवार को 37 वर्षीय प्राइवेट लाइनमैन सुनील यादव पुत्र वंशराज यादव की बिजली के खम्बे से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने आज शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के साथ शव को टाण्डा हंसवर मुख्य मार्ग पर हरसम्हार दहलवा पर रख कर जाम लगा दिया है। परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि सुनील यादव ने बिजली विभाग से विधिवत शटडाउन ले कर खम्बे पर चढ़ा था लेकिन अचानक बिजली आने के कारण वो करंट की चपेट में आ गया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर आ कर दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही करने एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात करें। मौके पर काफी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीण मौजूद है और हंसवर थाना की पुलिस भी पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमित सी एम एस डॉक्टर एस पी गौतम की मौत

अन्य खबर

शिक्षा और सेवा की विरासत: स्व. विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर स्वेटर वितरण

‘सनबाथिंग पॉइंट’ बन गई टाण्डा का ओवरहेड टंकी, पेयजल सुरक्षा से भी खिलवाड़

नाली खुदाई से हाहाकार, इल्तिफ़ातगंज में प्रशासन फेल, संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.