WhatsApp Icon

प्रवासी श्रमिकों को गैर-जनपद पहुंचा कर लौट रही बस हुई सड़क हादसे का शिकार – मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गैर प्रांतों से जनपद में आए जौनपुर के प्रवासी श्रमिकों को पहुँचा कर बीती रात्रि वापस लौट रही अकबरपुर डिपो की बस एक खड़े हुए ट्रक से टकरा गई, जिसमे चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि परिचालक घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में गैर प्रान्तों व जनपदों से आए जौनपुर के प्रावसी श्रमिकों को उनके घर छोड़ने गई अकबरपुर डिपो की बस बीती रात्रि वापस लौट रही थी, लेकिन मालीपुर थानाक्षेत्र के कजरी नंदापुर गाँव के निकट खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। जिसमें संविदा बस चालक विनोद तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिचालक सुभाष उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को जिला अस्पताल में इलाज़ के लिए भेजा।

सोशल मीडिया के सूचना न्यूज़ टेलीग्राम चैनल में शामिल होम के लिए इसे टच कर ज्वाइन करें।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.