WhatsApp Icon

प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर कोरोना वायरस होता है हावी – पुष्टाहार वितरण के दौरान सावधानियां बरतने के निर्देश

Sharing Is Caring:

“आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से गाँव लौटे लोगों की पहचान आदि के कार्यों में लगाया गया है”

बलिया (नवल जी) कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए इस समय पूरे देश में लॉक डाउन है । इन परिस्थितियों में आंगनबाड़ी केन्द्रों की भी सभी गतिविधियाँ ठ़प हैं । इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से गाँव लौटे लोगों की पहचान आदि के कार्यों में लगाया गया है । अब इसके साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने एक नई पहल करते हुए लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुँचाने का निर्देश भी प्रदेश के सभी जिलों को दिया है ।
विभाग के निदेशक शत्रुघन सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है । ऐसे में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की जाए । इसके लिए यह भी जरूरी है कि इस कार्य से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें । पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन करें ।
पत्र में कहा गया है कि पोषाहार का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, इसके लिए जरूरी है कि पुष्टाहार प्राप्त करने वाले लाभार्थी या उनके परिजनों के हस्ताक्षर अवश्य लिए जाएँ । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार के वितरण के सम्बन्ध में केंद्रवार 10, 13 और 16 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है । इसके लिए तिथिवार जिले स्तर से सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रवार एक रोस्टर जारी किया जायगा ।
घर-घर पहुंचाएंगी जरूरी सन्देश : आईसीडीएस विभाग के कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी पीयूष चन्द्र ने कहा कि पुष्टाहार वितरण के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका कोरोना वायरस को हराने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगी । जो इस प्रकार हैं-
• एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाये रखें
• खांसते-छींकते समय रूमाल या टीश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
• टीश्यू पेपर को बंद डस्टबिन में ही फेंकें
• कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क करें । केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते हैं।
• लॉक डाउन का पालन करें और घर पर ही रहें। न ही किसी के घर जाएँ और न ही किसी को अपने घर पर आमंत्रित करें।

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.