WhatsApp Icon

नागरिकता संसोधन कानून के समर्थकों का टूटा धैर्य-सड़क पर उतरे हज़ारों समर्थक

Sharing Is Caring:

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हए हिंसक विरोध और विपक्षी दलों द्वारा इसके सम्बन्ध में किये जा रहे दुष्प्रचार से कानून के समर्थकों का भी धैर्य टूट गया। लोक जागरण मंच के बैनर तले शनिवार को हजारों स्त्री-पुरुष कानून के समर्थन में सड़क पर उतर पड़े। भारत माता की जय का उदघोष करते हुए हाथों में तिरंगा लिए साथ मे 101 मीटर के तिरंगे के साथ भीड़ ने सड़क पर मार्च कर सरकार के कदमो से सहमति जताई तो शहजादपुर फौव्वारे तिराहे पर जनसभा कर प्रस्तावित कानूनों पर भी अपनी मुहर लगायी।तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय पर सीडीओ आवास के सामने मैदान में लोगो की जुटान शुरू हो गयी। दोपहर होते होते हजारों लोग वहां आ पहुंचे थे।अधिकांश लोगों के हाथ मे तिरंगा था। इस भीड़ में हर आयु वर्ग व जाति समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मैदान से भारत माता की जय का उदघोष करती रैली निकली तो पूरा वातावरण गूंज उठा। उत्साहित युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, भारत माता की जय, वन्देमातरम, वी सपोर्ट सीएए, सीएए का है सम्मान लाखो विस्थापितों को जीवनदान, तुम पंथवाद से तोड़ोगे हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे, भरम हिंसा का क्या है काम गांधी बापू का रखो मान आदि गगन भेदी नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट स्थिति डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा से होते हुए टांडा रोड पटेल नगर तिराहा होते हुए तहसील तिराहा होते हुए रैली फौवारा तिराहा शहजादपुर पहुंचकर जनसभा में बदल गयी। जनसभा में भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम देश के हित में लाया गया महत्वपूर्ण कानून है।इससे पहले वोट बैंक के सौदागरों ने इसमें व्यवधान डालने का कार्य किया।कांग्रेस समाजवादी वामपंथी सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर इस देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है तथा छद्मवोट बैंक की राजनीति कर रहे है। आज देश की महत्वपूर्ण विपक्षी पार्टियां जिन्ना की भाषा बोल रही है और देशहित के विरुद्ध कार्य कर रही है। जनजागरण यात्रा के संयोजक आदित्य नारायण ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल किसी धर्म सम्प्रदाय विशेष के विरोध में नही है एनआरसी का भी सीएए से कोई सम्बन्ध नही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि इस कानून का दुष्प्रचार करने वाले लोग देश के हितैषी नही हो सकते क्योंकि इस कानून से किसी का कोई नुकसान नही है। जिलाध्यक्ष ने सबके प्रति आभार जताया।जनसभा का संचालन जनजागरण अभियान के संयोजक अवधेश द्विवेदी ने किया। यात्रा में विधायक अनीता कमल, संजू देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ राजित राम त्रिपाठी, यमुना चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, चैयरमैन सरिता गुप्ता, डॉ राणा रणधीर सिंह, चंद्र प्रकाश वर्मा, मनोज गुप्ता गुड्डू, दशरथ यादव, अमरेंद्रकांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, राजेश सिंह बबलू, अभिषेक कन्नौजिया, विकास मोदनवाल, प्रेमशीला यादव, लीलावती वर्मा, रफत एज़ाज़, सरिता वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, सुमेध जायसवाल, शशांक शेखर सिंह पालीवाल, सुधांशु त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, प्रतीक , मार्तण्ड सिंह, अंशुमान,अतुल, सचिन आजाद पांडेय, विशाल त्रिपाठी, मिशम रजा, जावेद मलिक, पंकज वर्मा, जवाहिर मौर्य, सुनील श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता आदि संगठनों के लोग रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में अकेले इलाज कराने आये युवक की मौत, पहचान का प्रयास तेज

05 दिसम्बर तक वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर नहीं चढ़वाया तो हो सकता है बड़ा नुकसान – बज़्मी

ऑल इण्डिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में उमड़ी भीड़, विभूतियों को मिला सम्मान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.