WhatsApp Icon

दो दिन से गायब विक्षिप्त वृद्धा का हाइवे किनारे खेत में मिला शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र के हकीमपुर में स्थित हाइवे ओवर ब्रिज के पासएक वृद्धा के शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ अमर बहादुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज थानाक्षेत्र के हकीम पुर में स्थित हाई वे ओवर ब्रिज के पास स्थित खेत मे लगभग 60 वर्षीय वृद्धा शोमारा देवी पत्नी ईश्वर लाल निवासी खासपुर का शव मिला जिससे सनसनी फैल गई। घटना स्थल का सीओ अमर बहादुर ने निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामचन्द्र सरोज ने शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दिया। मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी माता को 15-20 दिनों से टाइफाइड बुखार था जिसके कारण मानसिक रूप से विक्षिप्तता भी आ गई था। श्री सुनील के अनुसा परसों रात्रि को उनकी माता बिना बताए कहीं चली गई थी जिनकी परिजन तलाश कर रहे थे।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.