WhatsApp Icon

डीएम एसपी टाण्डा में पीड़ितों की सुन रहे हैं फ़रियाद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुरूप पीड़ितों को एक ही छत के नीचे न्याय दिलाने के उद्देश्य से मार्च माह के प्रथम मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया है। टाण्डा तहसील सभाकक्ष में डीएम एसपी लगातार पीड़ितों की फरियाद सुन रहे हैं।
टाण्डा तहसील सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित जिला स्तरीय अधिकारी पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य चिकित्सा शिशिर का आयोजन भी किया गया है। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, टाण्डा कोतवाली निरीक्षक, हंसवर, इब्राहिमपुर व अलीगंज थनाध्यक्ष, नगर पालिका ईओ, खण्ड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे।
बहरहाल जनपद के सभी तहसील मुख्यालयों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस जारी है, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान सहित अन्य जिला स्तरीय आलाधिकारी टाण्डा तहसील सभागार में जन सुनवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

टाण्डा में टैक्स वसूली अभियान से करदाताओं में हड़कम्प

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.