WhatsApp Icon

डिवहारे बाबा के निकट स्थित पोखरे के सौन्दरीकरण का कार्य प्रगति पर होने से खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित डिवहारे बाबा के निकट स्थित पोखरे के सौन्दरीकरण का कार्य नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा की देखरेख में शुरू हो चुका है। बता दें कि डिवहारे बाबा सेवा संस्थान ट्रस्ट के सदस्यों व स्थानीय लोगों के द्वारा काफी अरसे से इस पोखरे के सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी। जिसको धरातल पर लाने के लिए युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में डीवहरे बाबा सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी से मिलकर डिवहारे बाबा की तरफ जाने वाले रास्ते व उनके निकट स्थित पोखरे के सौंन्दर्यीकरण की मांग की गई थी।जिस को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा को इन कार्यों के लिए डीपीआरओ बनाकर धन अवमुक्त करने के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश जारी किया था। वही इसके बाद युवा भाजपा नेता विनोद गुप्ता व हरिओम गुप्ता ने क्षेत्रीय विधायक संजू देवी व उनके प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता से मिलकर इस दिशा में किए जा रहे कार्य को प्रगति देने के लिए विधायक से शासन को पत्र लिखने का अनुरोध किया गया था। जिसके बाद विधायक संजू देवी ने भी इस दिशा में किए जा रहे भाजपा युवा नेता ओमकार गुप्ता व सेवा संस्थान के सदस्यों के प्रयास को पूरा करने में सहयोग का आश्वासन दिया था।युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता के प्रयास से तत्कालीन जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक संजू देवी के आदेश पर डिवहारे बाबा की तरफ जाने वाले रास्ते व पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए 28 लाख 32 हजार 35 रुपए की धनराशि अवमुक्त होने के बाद नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा ने पोखरे के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवा दिया है। सौन्दर्यीकरण का सपना सच होता हुआ देख स्थानीय लोगों ने तत्कालीन जिला अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक संजू देवी व नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता की तारीफ करना शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

शिक्षा और सेवा की विरासत: स्व. विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर स्वेटर वितरण

‘सनबाथिंग पॉइंट’ बन गई टाण्डा का ओवरहेड टंकी, पेयजल सुरक्षा से भी खिलवाड़

नाली खुदाई से हाहाकार, इल्तिफ़ातगंज में प्रशासन फेल, संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.