WhatsApp Icon

ट्रिपल सवारी व हेलमेट के खिलाफ चले ज़बरदस्त चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

Sharing Is Caring:

बलिया (अखिलेश सैनी) रसड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को तीन सवारी बैठा कर चलने व बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्यारेलाल चौराहा पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जिससे हड़कम्प मच गया। इस दौरान पुलिस ने डेढ दर्जन दो पहिया वाहनों का आनलाइन चालान किया गया। वाहन चेकिंग के समय अफरा तफरी का माहौल रहा। चेकिंग के दौरान कुछ तो दो पहिया वाहन चालक रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से निकलते दिखाई दिए। चेकिंग के नेतृत्व सिटीइंचार्ज सुरेन्द्र नाथ सिंह व दिनेश शर्मा ने किया। प्यारे लाल चौराहा पर लगी चेकिंग से बाइक चालकों में अफरातफरी का महल बना रहा।

अन्य खबर

शिक्षा और सेवा की विरासत: स्व. विश्वनाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर स्वेटर वितरण

‘सनबाथिंग पॉइंट’ बन गई टाण्डा का ओवरहेड टंकी, पेयजल सुरक्षा से भी खिलवाड़

नाली खुदाई से हाहाकार, इल्तिफ़ातगंज में प्रशासन फेल, संक्रामक रोग फैलने का बढ़ा खतरा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.