छापेमारी में 240 सीसी अंग्रेज़ी शराब बरामद – एक गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

बलिया: दुबहड़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पेटी में 240 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को प्रभारी उप निरीक्षक सुरजीत सिंह थाना दुबहड़ मय हमराह व उप निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय के देखभाल क्षेत्र तालाश वांछित अपराधी, बोर्ड परीक्षा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी हेतु दुबहड़ स्कूल पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की ग्राम जनाड़ी में एक व्यक्ति अपने मड़हा में जिसमें बकरी लकड़ी, उपली आदि रखा है उसी मड़हा में काफी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखा हुआ है। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर उक्त मड़हा को चारों तरफ से घेरकर वहाँ मौजूद एक व्यक्ति को समय 08.45 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बद्रीनाथ तुरहा पुत्र हरेराम प्रसाद निवासी जनाड़ी थाना दुबहड़ बलिया बताया तथा बताया कि यह मड़हा मेरा है। मड़हा की तलाशी ली गयी तो कुल 20 पेटी ( प्रत्येक पेटी 12 शीशी कुल 240 शीशी प्रत्येक 750ml) कुल 180 लीटर नजायज अंग्रेजी शराब PET BOTTLE FINEST 555 GOLD WHISKY BLENDED AND BOTTELED BY SANCHETT PACKAGING PVT LTD AT NAYYALAL COBREW PROP KALSITYRES Chandigarh PVT LTD FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY लिखा बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
बद्रीनाथ तुरहा पुत्र हरेराम प्रसाद निवासी जनाड़ी थाना दुबहड़ बलिया।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. प्रभारी उ0नि0 सुरजीत सिंह थाना दुबहड़ मय हमराह।
2. उ0नि0 रविन्द्र नाथ राय थाना दुबहड़ बलिया।

अन्य खबर

विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वालों दो अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने भेजा जेल

सपा ने घोषित किया कटेहरी प्रथम उपचुनाव का प्रत्याशी

नहीं दिया गुंडा टैक्स तो दबंग ज़बरन छीन ले गए मोटर साइकिल – चार दिन बाद भी नहीं बरामद हुई बाइक

error: Content is protected !!