WhatsApp Icon

चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने जेवरात के साथ तीन को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

बलिया (रिपोर्ट:अखिलेश सैनी) रसड़ा कोतवाली पुलिस ने सिधागर घाट के पास से चोरी के गहने के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का एक जोड़ी कान का झुमका, मंगलसुत्र, चार जोड़ी बिछिया, दो आधार कार्ड, दो वोटर आईडी कार्ड व 620 रुपये नकद बरामद हुए। इन सभी ने 19 जनवरी को सरायभारती में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकवाइनार चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिग कर रही थी।
इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि 19 जनवरी को सरायभारती में एक मकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सिधागर घाट तिराहे पर मौजूद है। इस पर वह टीम के साथ पहुंच कर माधव निवासी गनपा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर, रमेश निवासी रैनी थाना कोतवाली मऊ हाल मुकाम नीबू कबीरपुर व गनेश निवासी निबू कबीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस चोरी की घटना में शामिल अशोक वर्मा निवासी हनुमानगली निकट ब्रह्म स्थान थाना रसड़ा पुलिस को झांसा देकर भाग निकला। पुलिस को इन सभी ने बताया कि चोरी की सामान ब्रह्म स्थान के अशोक वर्मा के यहां बेचे थे। बेचने से मिले पैसो को हमलोग आपस मे बाट लिए थे।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.