WhatsApp Icon

कोविड-19 को पराजय करने में जुटी सेवाहि धर्म: टीम का हुआ उत्सावर्धन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विधवा स्तरीय महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए जहां लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंडिंग को विकल्प बताया जा रहा है वहीं हैंड व होम सेनिटाइजरिंग को बड़ा हथियार भी माना जा रहा है। लॉक डाउन में जहाँ सभी अपने घरों में दुबके हुए हैं वहीं जनपद के लगभग सभी क्षेत्रों में सेवाहि धर्म: टीम के दर्जनों सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा के साथ अपनी जान को हथेली पर रखकर हज़ारों हज़ार लीटर सेनिटाइजर का वितरण व वाहनों स्थलों को सेनिटाइजरिंग करने का काम कर रहे हैं। कोविड 19 कि जंग में सेवाहि धर्म: टीम को जहां प्रशसन पूरा सम्मान दे रहा है वहीं काफी स्थानों पर उनका स्वागत अभिनन्दन भी हो रहा है।बुधवार को रामनगर बाजार में प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, राजन कन्नौजिया, नीलेश, हेमन्त आदि ने वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग़ा सहित पूरी टीम को फूलों की माला पहना कर एवं पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू ने सेवाहि धर्म: टीम की सराहना करते हुए कहा कि पूरे जनपद में कोविड-19 योद्धाओं के वाहनों सहित घरों, गलियों, सड़कों को सेनिटाइजरिंग करने तथा हज़ारों सीसी हैंड सेनिटाइजर निःशुल्क वितरण करने वाली टीम का उत्सावर्धन होना ही चाहिए।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.