WhatsApp Icon

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सरकार पर जमकर साधा निशाना

Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतयों के चलते आत्महत्या कर रहा-अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आत्महत्या हत्या करने को मजबूर है, आगरा के किसान राकेश कुशवाहा ने बंटाई की 12 बीघे खेती आवारा पशुओं द्वारा नष्ट होने पर आत्महत्या कर ली तो कर्ज में डूबे किसान भाईयों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही और योगी की पुलिस किसानों की गिरफ्तारी के लिए डंडा गोली लेकर मुस्तैद है।
उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विकास विकास खण्ड भीटी के कदरियावां गांव में किसान चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज किसान का पूरा परिवार खेतों की रखवाली में परेशान है इसलिए सरकार किसानों को मुआवजा और भत्ता देने का काम करे।
श्री लल्लू ने कहा कि गन्ने का दाम बढ़ाने के नाम पर सत्ता पायी भाजपा न तो चौरासी हजार करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान करवा सकी और पर्ची भी नहीं आ रही बिजली का बिल तीन गुना बढ़ा दिया, कांग्रेस की सरकार धान का मूल्य ढाई हजार और गेंहू का दाम बत्तीस सौ रुपए करने के साथ-साथ कर्जा माफ-बिजली बिल हाफ करेगी और आवारा पशु भत्ता मुवावजा देगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि किसान भाई मांगपत्र भरें समस्या का समाधान कांग्रेस करायेगी जिलाधिकारी स्तर के बाद 17 मार्च को को मुख्यमंत्री योगी को घेरेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया किसान जन जागरण अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी आज भीटी ब्लाक के कन्दरियांवा गांव में “किसान की बात किसान के द्वार” के अन्तर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल जी ने किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी जी और किसान जन जागरण अभियान जनपद प्रभारी सत्यवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक अभिषेक दूबे अनूप, अजय तिवारी, सत्येंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान रेहान जैदी ने श्रीराम दरबार का चित्र प्रदेश अध्यक्ष जी को सौपा।कार्यक्रम को ए.आई.सी.सी. सदस्य अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सै. मेराजूद्दीन किछौछवी, पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो. खान, पी. सी. सी. सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, बद्रीनारायण शुक्ल, शकील अंसारी, सुनील मिश्र, डॉ विजय शंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद दिजेन्द्र नारायण शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अकबरपुर गुलाम रसूल छोटू, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, रेहान जैदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, जय प्रकाश तिवारी, सेवा राम वर्मा, अनंत बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्णावती निषाद, सुनील सिंह, अभिषेक दुबे अनूप, अजय तिवारी, सत्येंद्र पाण्डेय, जयन्त मिश्र, कुलदीप उपाध्याय, राजपत पटेल, निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंद कुमार गुप्ता” दद्दू”, फूलचंद शुक्ला, चिंताहरण पाण्डेय, सुनील गौड़, राजीव गुप्ता, राजीव चौहान, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष मो असद जीशान, श्वेत सिंह राणा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल बर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव कर्मवीर सिंह, निवर्तमान नगर अध्यक्ष किछौछा इमरान गांधी, निवर्तमान नगर अध्यक्ष टांडा शहबाज अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखी लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.