WhatsApp Icon

कल स्थगित हुई टैक्सी स्टैण्ड की आज होगी नीलामी और आज भी कोरम नहीं हुआ पूरा तो—

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लगभग सवा करोड़ रुपए में होने वाली नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के टैक्सी स्टैण्डों की नीलामी शुक्रवार को कोरम पूरा ना होने के कारण स्थगित कर दी गई थी तथा पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आज दोपहर 01 बजे पुनः बोली दाताओं को आमंत्रित किया गया है। समाचार पत्रों में जारी सूचना के आधार पर अगर आज भी किसी कारण टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी नहीं हो सकती है तो पुनः 02 मार्च को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में बोली लगेगी। आपको बताते चलेंकि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में टैक्सी स्टैण्डों व मेला अगहन व उर्स के दौरान वाहनों के टोकन उसूली की नीलामी 01 करोड़ 11 लाख 20 हज़ार रुपये में हुई थी तथा इस वर्ष 01 करोड़ 22 लाख 32 हज़ार रुपये सरकारी बोली रखी गया है जिसकी नीलामी शुक्रवार को होनी थी लेकिन मात्र एक बोलीदाता चन्द्रजीत पुत्र बखेडू के भाग लेने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका इसलिए शनिवार को दोपहर 01 बजे पुनः नीलामी के लिए बोली दाताओं को आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि किसी भी कारण आज होने वाली नीलामी स्थगित होती है तो पूर्व सूचना के अनुसार आगामी 02 मार्च को पुनः नीलामी प्रक्रिया होगी।

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.