WhatsApp Icon

कल अकबरपुर में पहुँचेगी पंजाब से 12 सौ प्रवासी मज़दूरों को लेकर आने वाली ट्रेन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पंजाब से चलकर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आ रहे लगभग 12 सौ प्रवासी मजदूरों की प्राथमिक जांच एवं क्वॉरेंटाइन करने की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, जनपद के नोडल अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी एवं जनपद के आला अफसर द्वारा अकबरपुर रेलवे स्टेशन एवं एकलव्य स्टेडियम की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अवगत कराना है कि कल दिनांक 9 अप्रैल 2020 को पंजाब से चलकर अकबरपुर के लिए लगभग 1200 प्रवासी मजदूरों का आवागमन होना सुनिश्चित है। इस दौरान लगाए गए समस्त टीमों के साथ जिलाधिकारी ने मौके का जायजा लिएl जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी मजदूर जैसे ही जनपद के अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं उन्हें तत्काल बसों में बैठाते हुए एकलव्य स्टेडियम लाकर सर्वप्रथम विधिवत उनका स्क्रीनिंग टेस्ट कराना सुनिश्चित करेंगेl इस दौरान सभी प्रवासी मजदूरों को गुणवत्तापूर्ण लंच पैकेट एवं पानी की व्यवस्था भी करना सुनिश्चित कराया जाएगा। जो भी अधिकारी इस कार्य हेतु लगाए गए हैं, वे अपने समस्त टीम के साथ मौके पर उपस्थित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग टेस्ट कराने के उपरांत उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए घर छोड़ दिया जाएगा, जो मजदूर संदिग्ध पाए जाएंगे उन्हें सभी सुविधाओं से लैस जिला मुख्यालय पर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों में 7 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। 07 दिन के बाद पुनः उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा यदि उनका स्वास्थ्य ठीक पाया जाता है तभी उन्हें होम क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की स्कैनिंग विधिवत किया जाना चाहिए इस कार्य में शिथिलता क्षम नहीं होगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि इस कार्य हेतु कुल 25 डॉक्टर की टीम बनाई जाए, ताकि प्रवासी मजदूरों का विधिवत स्कैनिंग किया जा सके। जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर आ रहे हैं उनका जनपद वार मास्टर कंपाइल डाटा लिस्ट तैयार किया जाएl जिससे कि लोगों की स्कैनिंग करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना उत्पन्न होने पाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी अकबरपुर एवं डीएसओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासियों मजदूरों को लंच पैकेट गुणवत्तापूर्ण वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे यदि इसमें कोताही पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त जानकारी जिला सूचना कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गई।

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.