कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न-प्रतीक दोबारा बने जिला मंत्री

Sharing Is Caring:
सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ जिसमें प्रतीक टंडन को पुनः जिला मंत्री सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रथम पत्र भेजते हुए जिला कार्यकारणी सदस्यों की सूची सौंपी। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला मंत्री रहे प्रतीक टंडन को दोबारा जिला मंत्री चयन किया गया है। श्री टंडन को बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। नवनिर्वाचित जिला कार्यकरणी पदाधिकारियों के अनुसार जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, जिला मंत्री प्रतीक टण्डन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री राजकुमार दूबे, संगठन मंत्री राजकिशुन प्रजापति, कोषाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सम्प्रेक्ष्क अमरदेव सिंह, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री सन्तोष कुमार शामिल हैं।

अन्य खबर

विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वालों दो अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने भेजा जेल

सपा ने घोषित किया कटेहरी प्रथम उपचुनाव का प्रत्याशी

नहीं दिया गुंडा टैक्स तो दबंग ज़बरन छीन ले गए मोटर साइकिल – चार दिन बाद भी नहीं बरामद हुई बाइक

error: Content is protected !!