WhatsApp Icon

एसडीएम व सीओ ने छापेमारी कर लगभग दो दर्जन पशुओं को कराया मुक्त – मुक़दमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में अलीगंज व टाण्डा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए 23 पशुओं को मुक्त करा कर उन्हें पशु आश्रय स्थलों में भेजा तथा आधा दर्जन नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
अलीगंज पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि अलीगंज के एक घेरे में कई पशुओं को काट कर बेचने की नीयत से बन्द किया गया है। मुखबिर की उक्त सूचन तत्काल उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक व सीओ अमर बहादुर को दी गई जिसपर एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। अलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामचन्द्र सरोज व टाण्डा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और उक्त घेरे में अवैध रूप से बन्द 23 पशुओं को मुक्त कराया जिसमें 16 पड़वा, 01 पड़िया व 06 भैंस शामिल थे। सभी पशुओं को टाण्डा अस्थाई आश्रय स्थल व इल्तिफ़ातगंज पशु आश्रय स्थल में भेजा गया। उप निरीक्षक इनामुल्लाह की तहरीर पर सरवर, मेराज उर्फ नाटे, अख्तर पुत्रगण रफीक, अर्शे आलम पुत्र मो.वली, सुब्हान अल्लाह पुत्र शौकत अली, कमलजमा पुत्र इस्माइल सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी 428 व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शबे बारात पर घर से निकलने वालों पर पुलिस का चला चाबुक

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.