WhatsApp Icon

ARTO अयोध्या ने बालू से लदा आठ ट्रक सीज़ कर किया अलीगंज पुलिस के सुपूर्द

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर:जनपद में अवैध बालू खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीँ ले रहा है। अयोध्या एआरटीओ ने बालू से लदे आठ ट्रकों को सीज कर अलीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।अयोध्या एआरटीओ सन्तदेव सिंह में बालू से लड़े आठ ट्रकों को सीज़ कर अलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया है। सभी ट्रकों को अलीगंज थाना परिसर के पास खड़ा किया गया है हालांकि एआरटीओ ने पुलिस को सभी ट्रक सुपुर्दगी देते हुए ये नहीं बताया कि ट्रक पर क्या लदा हुआ है और ना हो उन्होंने सीज़ स्लिप पर लोकेशन ही दर्ज किया है। मौके पर सूचना न्यूज़ टीम ने देखा कि सभी ट्रकों पर बालू लदा हुआ था तथा उसमें से पानी गिर रहा था जिससे प्रतीत होता है कि बालू लदा ट्रक जनपद से ही गैर जनपद की तरफ जा रहा था लेकिन अयोध्या आरटीओ की नज़र से नहीँ बच सका। अलीगंज पुलिस ने एआरटीओ द्वारा सीज सभी आठ ट्रकों को सुपुर्दगी में लेने की बात स्वीकार किया है।

अन्य खबर

घटिया निर्माण पर मजिस्ट्रेट का डंडा, कई कार्यों का भुगतान रोकने से मचा हड़कम्प

नगर पंचायत किछौछा अध्यक्ष पद के बाद शक्तियां भी बहाल, ओम समर्थकों में खुशी की लहर और अब–

इस्लामिक सामाजिक संगठन इमारत ए शरिया की पहली जिला कमेटी का एलान, जमीयत के दोनों गुट शामिल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.