WhatsApp Icon

अचानक बदले मौसम के मिज़ाज ने ली दो लोगों की जान व दो अन्य घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर:रविवार को दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के कारण हुई वर्षा व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अकबरपुर तहसील व कोतवाली क्षेत्र के राबी बहाउद्दीनपुर गाँव में स्थित गेहूं के खेत में कटाई का काम कर रही उर्मिला पत्नी चन्द्रभान व संजू पुत्री रामचेत की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है जबकि दो अन्य लोग भी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम।मच गया है।
आपको बताते चलेंकि लॉक डाउन के दौरान शासन की मंशानुसार किसान खेतों में कटाई का काम सोशल डिस्टेंडिंग के साथ कर रहे थे कि रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई और इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हादसा हो गया।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.