WhatsApp Icon

सुप्रसिद्ध चिकित्सक को पितृशोक – महादेव घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह नेहरूनगर निवासी एवं बीएचयू के प्रसिद्ध प्रोफ़ेसर डॉक्टर राजेश्वर यादव के पिता क्रांति यादव का बीती रात्रि अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज के साथ महादेवा घाट पर किया गया। पार्थिक शरीर को बड़े पुत्र डॉक्टर राजेशवर यादव ने मुखाग्नि दिया। स्वर्गीय क्रांति यादव अपने पीछे बड़े पुत्र राजेश्वर यादव, पुत्र शैलेश्वर यादव व गुप्तेश्वर यादव, बहु डॉक्टर मनीषा यादव पुत्री डॉक्टर रचना यादव तथा दामाद डॉक्टर अशोक कुमार यादव (चिकित्साधिकारी रॉबर्ट गंज),पौत्र शौर्य सिंह यादव व पौत्री मानवी सिंह को छोड़ गए हैं जबकि उनकी पत्नी विमल यादव का दो वर्ष पूर्व 14 अक्टूबर को निधन हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि लगभग 8 बजे स्वर्गीय क्रांति यादव अपने आवास पर बैठ कर अपनी पुत्री डॉक्टर रचना यादव व पारिवारिक मित्र मोहम्मद शाहिद एडवोकेट से वार्ता कर रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और देखते ही देखते उनका निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार मंगलवार को 11 बजे महादेवा घाट पर किया गया।
उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम मूर्ति वर्मा, मोहम्मद शाहिद एडवोकेट, मुसाब अज़ीम, मुजीब अहमद सोनू, महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, कसीम अशरफ, राकेश यादव, फ़ज़ल करीम नन्हे, शाकिर खान, अबु उसामा, डॉक्टर जे.पी वर्मा, डॉक्टर विजय गौतम, डॉक्टर आसिफ अख्तर, बब्बन यादव, डॉक्टर क्षितिज, डॉक्टर विश्वास, रघुनाथ यादव, फैजी, डॉक्टर प्रमोद यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम शंकर यादव, डॉक्टर एमपी यादव, डॉक्टर अजय आनन्द, राम शंकर मुनीम, मसलाहुद्दीन खान, शंकर गुप्ता, पवन अग्रहरि, डॉक्टर एमपी यादव, मंजीत मौर्य आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। टाण्डा नगर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

अन्य खबर

पूर्वांचल के ऐतिहासिक मेला गोविंद साहब में प्रसाद के नाम पर बिक रहा है ज़हर

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित कर मनाया पुत्र आदित्य पटेल का जन्मदिन

बिना शासनादेश बदल गया सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का नाम, आरटीआई में खुलासा, जांच की मांग तेज़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.