अम्बेडकरनगर: पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बागबान फाउंडेशन ने शनिवार से एक रोज एक पौधा अभियान का शुभारंभ पहला पौधा चितवन का लगा कर किया। टाण्डा नगर क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा प्रतिदिन एक छायेदार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा है। सभी पौधों का ट्री गार्ड भी संस्था द्वारा लगाया जाएगा। उक्त कार्य के लिए संस्था ने सुझाब भी आमंत्रित किया है। फाउंडेशन के विशाल मांझी, विशु सलूजा, अनिल कन्नौजिया, राजू सोनी, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।