WhatsApp Icon

अवैध खनन पर प्रशासन का चला चाबुक, दो जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चिलवानिया गांव में पिछले कई महीनों से चल रहे अवैध खनन की सूचना पर बुधवार को जलालपुर उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी किया। प्रशासनिक टीम को देखते ही खनन माफिया हड़बड़ा गए और मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी लेकर भागने लगे।

उपजिलाधिकारी के सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भाग रहे जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया। कुछ दूर पीछा करने के बाद दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया जबकि जेसीबी मशीन तेज रफ्तार से भागती रही और पुलिस उसका पीछा करते रही। पुलिस टीम के एसएसआई जैद अहमद, उपनिरीक्षक राजीव सागर, कांस्टेबल सुनील कुमार व अमित कुमार ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सिपाह गांव नदी के पास लकड़ी के पुलिया के समीप जेसीबी को पकड़ लिया। हालांकि चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, जेसीबी स्टार्ट न होने पर मालिक से संपर्क कर वाहन को थाने लाने की बात की गई। इस संबंध में उप जिलाधिकारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं जलालपुर कोतवाली प्रभारी जैद अहमद ने बताया कि चिलवनिया गांव में अवैध खनन की सूचना पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली लाया गया है तथा खनन विभाग को आगे की कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!