WhatsApp Icon

UPPSC परीक्षा सकुशल सम्पन्न, आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा 2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा 2025 जनपद के 24 केंद्रों पर दो पालियों में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की का रही थी तथा सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल व एसपी अभिजीत आर शंकर ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी चुस्त दुरुस्त किया गया था।


रविवार को आयोजित हुई परीक्षा के सभी केंद्रों पर प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 11304 परीक्षार्थियों में से 5548 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 5756 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में समस्त परीक्षा केंद्रों हेतु पंजीकृत कुल 11304 परीक्षार्थियों में से 5516 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 5788 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

अन्य खबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.