WhatsApp Icon

तीन दिन बाद भी नहीं लगा अफ़ज़ाल का कोई सुराग, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: दिन दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश तेज़ कर दिया है जबकि किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हैरान व परेशान हैं।


टाण्डा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल पश्चिम निवासी 40 वर्षीय अफ़ज़ाल अहमद पुत्र अशफाक अहमद गत 12 अक्टूबर की सुबह प्रतिदिन की तरह काम के लिए निकला था लेकिन देर रात्रि तक वापस नहीं लौटा। रहस्यमय ढंग से लापता अफ़ज़ाल अहमद की पत्नी उमालिया खातून ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को बताया कि उनके पति काम के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे और देर रात्रि में एक फोन आया था कि वो मुम्बई आ गए हैं लेकिन उसने उनके पति से बात नहीं कराया और कहा कि कल करा देंगे लेकिन अभी तक बात नहीं हुई और रिश्तेदारों के यहां भी बात किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से हैरान व परेशान है। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।

अन्य खबर

मलंगों के पहले जुलूस के साथ 640वें उर्स की रौनक चरम पर, आज अदा होगी रूहानी रस्म-ए-गागर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.