WhatsApp Icon

विश्व प्रदूषण रोकथाम दिवस पर आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल में जन जागरूकता कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व प्रदूषण रोकथाम दिवस के अवसर पर मंगलवार को वन प्रभाग अम्बेडकरनगर एवं जिला पर्यावरण समिति द्वारा आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल भियांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जनमानस को जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना रहा।


अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वायु, जल तथा भूमि प्रदूषण आज वैश्विक चुनौती के रूप में सामने है, जिसके समाधान में जनता की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। शपथ में सभी ने प्रदूषण रोकथाम, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से ही संभव है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। प्रतिभागियों ने ‘स्वच्छ पर्यावरण–स्वस्थ भविष्य’ संदेश का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी जलालपुर श्री स्नेह कुमार, वन दरोगा श्री सुनील चौधरी, वन रक्षक श्री श्याम नारायण यादव एवं श्री बृजेश कुमार यादव, मुख्य वक्ता श्री राजेंद्र यादव (शिक्षक), तथा आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीपक सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.