WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर को मिला केंद्रीय विद्यालय का ‘ग्रीन सिग्नल’! शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद तेज हुई प्रक्रिया, 5 एकड़ जमीन तय

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। भाजपा नेता विवेक मौर्य और एसडीएम अकबरपुर विशाल सारस्वत ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।


मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने कहा कि अम्बेडकरनगर में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय की मांग वर्षों से लंबित है और छात्रों के हित में इसका जल्द निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का पत्र और आवश्यक दस्तावेज भी सौंपते हुए तत्काल मंजूरी देने का आग्रह किया।
एसडीएम विशाल सारस्वत ने शिक्षा मंत्री को बताया कि प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से जुड़ी सभी स्थानीय बाधाएं दूर कर दी हैं। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के वार्ड सिझौली में पांच एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। साथ ही स्थायी भवन बनने तक जीजीआईसी के नवीन परिसर में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित करने के लिए कमरों की पहचान भी कर ली गई है।
बताया गया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रस्ताव, अभिलेख और आवश्यक दस्तावेज जिलाधिकारी के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जा चुके हैं। 19 मार्च को भेजे गए पत्र के क्रम में 23 मार्च को शिक्षा मंत्री को पूरा प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद अब अकबरपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। मुलाकात के बाद विवेक मौर्य और एसडीएम विशाल सारस्वत ने मंत्री का आभार जताया और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद व्यक्त की।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!