WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष खोलवाया बरामद तिजोरी का ताला, ज्वैलर्स के सुपुर्द किया गया आभूषण

अम्बेडकरनगर: गत दिनों टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा लावारिश हालत में बरामद की गई भारी भरकम तिजोरी को उसके वास्तविक मालिक की पहचान कराते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष तिजोरी का ताला खोलवाया जिसमें चांदी व सोने के जेवरात निकले जिन्हें औपचरिकता के बाद तिजोरी मालिक को सौंप दिया गया।


बताते चलेंकि सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कमिया चौराहा पर संचालित आकांक्षा ज्वैलर्स की दुकान से गत 21/22 दिसम्बर को अज्ञात लोगों ने भारी भरकम तिजोरी को चोरी कर लिया था जिस संबंध में थाना अखण्डनगर ने मुकदमा संख्या 315/25 पर अज्ञात चोरों के नाम मुकदमा दर्ज किया था। दूसरी तरफ जनपद सुल्तानपुर से चोरी हुई काफी वजनी तिजोरी टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ पियारेपुर गाँव में जितेंद्र वर्मा के खेत से टाण्डा पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया। समाचारों के माध्यम से तिजोरी मालिक सिकन्दर बख्स पुत्र श्यामू निवासी गोल्हनपारा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को हुई तो वो अखण्डनगर पुलिस के साथ टाण्डा पहुंच कर बरामद तिजोरी के सम्बंध में विस्तार से सोना व चांदी के आभूषणों के बारे में बताया।
टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने कीमती ज़ेवरात होने के कारण पुलिस कप्तान को मजिस्ट्रेट व उच्च पुलिस अधिकारी के समक्ष तिजोरी खोलने की अपील किया जिसके बाद जिलाधिकारी स्तर से टाण्डा एसडीएम व सीओ टाण्डा के समक्ष तिजोरी मालिक को ताला खोलने का निर्देश प्राप्त हुआ।
शुक्रवार देर शाम में सक्षम अधिकारियों के समक्ष तिजोरी मालिक द्वारा ताला खोला गया जिसमें भारी मात्रा में सोना व चांदी के आभूषण निकाला गया जिसे औपचारिकता पूरी कराते हुए तिजोरी मालिक के सुपुर्दगी में दे दिया गया।

अन्य खबर

उमस भरी गर्मी से स्कूलों में मासूम बेहाल! अभिभावकों ने उठाई आवाज, डीएम से समय बदलने या अवकाश बढ़ाने की मांग

640वें उर्स-ए-मखदूम अशरफ पर उमड़ेगा अकीदत का सैलाब: प्रशासन और इंतजामिया कमेटी की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम

ब्लड बैंक में A और B पॉजिटिव का ‘ब्लड क्राइसिस’! युवाओं ने बचाई मरीजों की सांसें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.