WhatsApp Icon

सभासद व उसके साथी ने ज़बरन दुराचार कर बनाया अश्लील वीडियो, गर्भवती पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करा कर भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक के सभासद व उसके साथी को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टांडा कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा संख्या 61/25 पर आरोपी मनु कन्नौजिया उर्फ काजू पुत्र राम अवध कन्नौजिया निवासी अलीबाग हयातगंज व सतीश कन्नौजिया पुत्र स्व. सुंदर कन्नौजिया निवासी छज्जापुर दक्षिण टांडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 71(1), 64(2)एम, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।


मुकदमा वादी के अनुसार गत 06 माह पूर्व विश्वकर्मा पूजा के दिन पीड़िता रात में लगभग 10 बजे बिजली खराब होने के कारण मन्नू के घर तार देखने गयी तो वहां मन्नू अपने दोस्त सतीश कन्नौजिया पुत्र स्व० सुन्दर कन्नौजिया निवासी मुहल्ला छज्जापुर दक्षिण के साथ बैठकर दारू पी रहा था। पीड़िता को देखते ही दोनों ने पीड़िता को जबरदस्ती घर में खींच लिया और दरवाजा बन्द करके प्रार्थिनी के साथ पहले मन्नू फिर सतीश ने दुराचार किया तथा उन दोनों ने पीड़िता के साथ गलत काम करते हुए वीडियों भी बना लिया था और वही वीडियो दिखाकर प्रार्थिनी को ब्लैकमेल करते रहे और कहा कि यदि तुमने किसी से कुछ कहा तो तुम्हारा यह वीडियो वायरल कर देंगे। इसी धमकी के बिना पर दोनों आये दिन पीड़िता के साथ तब से लेकर अब तक लगातार दुराचार करते रहे। पीड़िता की तबियत खराब हुई और 28 फरवरी को जब डाक्टर को दिखाया तो पता चला कि पीड़िता पांच माह के पेट से है। पीड़िता ने जब उक्त दोनों विपक्षी से कहा तो उन्होंने जान से मारने की व वीडियो वायरल करने की धमकी दिया।
बहरहाल नगर पालिका के वार्ड संख्या 01 के सभासद व उसके साथी को महिला के साथ जबरन दुराचार करने, अश्लेरल वीडियो के सहारे ब्लैल मेल करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में टाण्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.