WhatsApp Icon

अपराधियों पर शिकंजा कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है टाण्डा कोतवाली पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश एवं एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण तथा सीओ टाण्डा की निगरानी में टाण्डा कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों व वांक्षित अभियुक्तों पर शिकंजा कसने का काम करती नज़र आ रही है। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को लगभग सभी घटना स्थलों पर त्वरित पहुंचते देखा जा रहा है। टाण्डा कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर वांक्षित आरोपियों को न्यायलय भेजने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।


गत दो दिन पूर्व दलित नाबालिग बालिका को लज्जा भंग करने के उद्देश्य से बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले को टाण्डा कोतवाली पुलिस में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जिला जेल भेज दिया है। आरोपी चन्दन सोनकर पुत्र लल्लू सोनकर निवासी रसूलपुर कोतवाली टाण्डा उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अवध नारायण, कांस्टेबल आशीष शुक्ल ने गिरफ़्तार किया। दूसरी तरफ टाण्डा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के एक अन्य मामले में वांछित अभियुक्त मो.आमिर उर्फ आमिर सलमानी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नैपुरा टाण्डा को गिरफ्तार कर जेल जेल भेज दिया है। आरोपी आमिर सलमानी पर पॉस्को व एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आमिर सलमानी को गिरफ्तार करने में टाण्डा कोतवाली के उप निरीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, उओ निरीक्षक प्रक्षिशु अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल अनवर अली शामिल रहे।
बहरहाल टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को अपराध पर काबू पाने के उद्देश्य से त्वरित मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने में तनिक भी देरी करते नहीं देखा जा रहा है जो नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.