WhatsApp Icon

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। जिले की महिलाओं और बालिकाओं के लिए राहत भरी खबर है। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को अब अपनी शिकायत लेकर लखनऊ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान आगामी 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर पहुंचकर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से सर्किट हाउस, बसखारी रोड, अकबरपुर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान करेंगी।

जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से पीड़ित कोई भी महिला या बालिका अपनी शिकायत सीधे आयोग अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर सकेगी। शिकायत के साथ लिखित प्रार्थना पत्र एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके। जिला प्रशासन ने जनपद की सभी जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!