WhatsApp Icon

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर सौंपा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े कथित प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू” के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अकबरपुर देवेन्द्र श्रीवास्तव को सौंपा और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

गुलाम रसूल ने आरोप लगाया कि प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के अवसर पर मेला प्रशासन द्वारा शंकराचार्य एवं ब्राह्मण बटुकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि बटुकों की शिखा पकड़कर घसीटने और मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय है तथा इसे सनातन परंपरा का अपमान बताया।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के विरुद्ध एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा न्यायालय के माध्यम से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि यह प्रकरण प्रशासन और सनातन धर्म के टकराव की ओर संकेत करता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अम्बेडकरनगर के कांग्रेसजन मामले की निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी जांच केंद्रीय एजेंसी या उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, राम कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. विजय शंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अकबरपुर मो. जियाउद्दीन अंसारी, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र पाठक “नन्हे”, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू”, राजेश प्रजापति, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अनुराग तिवारी, राजकुमार तेली और मो. फरियाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है, ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!