WhatsApp Icon

यातायात नियमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विशेष अभियान शुरू : एसपी

Sharing Is Caring:

चेकिंग के दौरान अल्कोहल एनालाइज़र मशीन का किया गया प्रयोग

अम्बेडकरनगर: (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर- मान्यता प्राप्त पत्रकार) बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लाग्ने के लिए पुलिस कप्तान ने जनपद में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है जिसके तहत ई रिक्शा चालकों, नाबालिग चालकों, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस सहित अल्कोहल का इस्तेमाल कर वाहनों को चलाने वालों की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने थानाक्षेत्र व शहर के विभिन्न चौराहों पर एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नाबालिकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने, मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट पेट्रोल/ईंधन भरवाने/वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने जैसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और उल्लंघनकर्ताओं का चालान भी किया गया और साथ साथ ब्रीथ/अल्कोहल एनालाइज़र मशीन द्वारा लोगों को चेक किया गया। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाना है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.