WhatsApp Icon

अलीगंज पुलिस ने चोरी हुए सामानों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थानाक्षेत्र के धुरियहिया में संचालित बाबा राम शरण दास बालिका इंटर कालेज में लगे हैण्डपम्प व मोटर को चोरी करने वालों को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर समान बरामद कर लिया है।


अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश व एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ टांडा शुभम कुमार के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस ने सोमवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी हुए मोटर व नल को बरामद कर लिया है। गिरफ्तर अभियुक्त में राम अवध पुत्र सीताराम निवासी कश्मिरिया व शाहनवाज़ पुत्र वकील धुरियाहिया शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शातिर चोरों ने बाबा राम शरण दास बालिका इंटर कालेज में लगा हैण्डपम्प को खोला और फिर मोटर खोलने आए जिसके बाद विद्यालय की दाई ने गोहार लगाया परन्तु चोर उसे धक्का दे कर फरार हो गए लेकिन दाई द्वारा एक चोर की पहचान कर लिया गया था जिसके कारण दोनों चोरों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया और चोरी हुए मोटर व हैण्डपम्प को भी बरामद कर लिया है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!