WhatsApp Icon

विश्व शांति की दुआओं के साथ तीन दिवसीय उर्से शम्सुल औलिया का आगाज़, नातिया मुशायरा का भी होगा आयोजन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर के मोहल्लाह मुरादाबाद पेवाडा में स्थित आस्ताना शम्सुल औलिया पर तीन दिवसीय 52वाँ वार्षिक उर्स का बुधवार को विश्व शांति की दुआओं के साथ आगाज़ किया गया है।
बताते चलेंकि हाजी हाफिज शाह शमसुद्दीन मियां शीरीं रह. का 52 वाँ वार्षिक उर्स आस्ताना शम्सुल औलिया पर विधिवत बाद नमाज़ फ़ज़र से शुरू किया गया जो आगामी तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा। कार्यक्रम के पहले दिन ज़िक्र, कुरआन ख्वानी व फातिहा, मिलाद आदि का का कार्यक्रम जारी है जबकि दूसरे दिन गुरुवार को दिन में लंगर गौसिया व रात्रि में जुलूस व तकरीर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी कार्यक्रम सज्जादानशीन आस्ताना ए शम्सुल औलिया मौलाना शाह मोइनुद्दीन मियां कादरी नक्शबंदी की सरपरस्ती व आलिम बा अमल सूफी अल्लामा मौलाना सूफी सलाहुद्दीन मोयन कादरी नक्शबंदी शीरीं की अध्यक्षता में आयोजित होगा।


उक्त अवसर पर भव्य नातिया मुशायरा का अभी आयोजन किया गया है जिसमें बांदा के हाफिज मो.राशिद शीरीं, बस्ती के यूसुफ आज़ाद, नाथ नगर के गौहर अशरफी, एहसान शाकिर ज़ैनपुरी, हेलाल टांडवी, मुमताज़ टांडवी, सलीम रज़ा पीलीभीत, मौलान शराफत कदीरी पीलीभीत आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे। उक्त मौके पर अल्लामा मौलाना मुफ़्ती फ़ैयाज़ुलहक आज़मी घोसी मऊ द्वारा विशेष खिताब किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को कुरआन ख्वानी के उपरांत मुये मुबारक व अन्य तबर्रुकत का दर्शन भी कराया जाएगा।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!