WhatsApp Icon

शादी का झांसा देकर तीन साल तक शोषण, दबाव बढ़ते ही मुकरा, आरोपी गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली टाण्डा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 25/26 धारा 69/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त 25 वर्षीय सौरभ उर्फ गुलशन पुत्र रामचन्दर, निवासी ग्राम कलेसर, थाना इब्राहिमपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त सौरभ उर्फ गुलशन ने स्वीकार किया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी जान-पहचान कोतवाली टाण्डा के एक गाँव की लड़की से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाया, अब जब युवती शादी के लिए दबाव बना रही है तो अभियुक्त ने उससे विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। पूछताछ में उसने कहा कि “गलत तो हुआ है, लेकिन मैं शादी नहीं करूंगा।”

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना नियमानुसार की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।

अन्य खबर

मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग का दर्द कब होगा खत्म? 67% काम पूरा, फिर भी राहगीर बेहाल! डीएम ने लगाई फटकार

आतिशबाजी के गोदामों पर प्रशासन का शिकंजा! लाइसेंस से ज्यादा बारूद मिला तो होगी सीधी कार्रवाई

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

error: Content is protected !!